kotha
post authorAdmin 08 Dec 2023

GLOBAL INVESTORS SUMMIT: देहरादून में पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लेंगे पीएम मोदी, जानें- खाने में क्या रहेंगे खास आइटम.

उत्तराखंड में  ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन पीएम मोदी ने किया।  इस मौके पर 30 देश के एंबेसडर भी मौजूद हैं। वहीं कई देशों के नागरिक भी इस ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में भाग ले रहे हैं।  देश के कई बड़े नामचीन उद्योगपतियों के साथ-साथ विदेश की भी कई उद्योगपति इस ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में मौजूद हैं। लगभग 10000 मेहमानों की व्यवस्था उत्तराखंड फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट एफ आर आई में की गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट का उद्घाटन करने पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास तौर पर इस बार उनके दैनिक आहार के साथ-साथ उत्तराखंड के पौष्टिक अहीरों को भी उनके सामने पेश किया जाएगा। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड के व्यंजनों को चखाया जाएगा।  इस मौके पर उत्तराखंड में मुख्य भोजन के रूप में खाए जाने वाली झिंगोरे की खीर, भट के दुबके, लिंगुडे का साग, कंडाली का साग और साथ में मसूर की दाल मंडवे की रोटी  भी पेश की जा सकती है।