kotha
post authorAdmin 20 Oct 2023

Dehradun : गांधी शिल्प बाजार खादी महोत्सव का आयोजन, देशभर के हस्तशिपियों के हाथों से बने प्रोडक्ट्स की धूम.

राजधानी देहरादून में गांधी शिल्प बाजार खादी महोत्सव-2023 का आगाज हो गया है। यह महोत्सव 23 अक्टूबर तक चलेगा। महोत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न उत्पादों के अलावा दूसरे राज्यों के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। देशभर से आए हस्तशिल्पकार अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें की हस्तशिल्पकार अपने हाथों से बनाई पेंटिंग, कपड़े, गहने, और घर में उपयोग होने वाली चीज बनाकर प्रदर्शित कर रहे है जो कि लोगों को खुब पसंद आ रहे है और बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुँच रहे है। खादी महोत्सव में पहुंची कमलप्रीत ने बताया की महोत्सव में काफी अलग प्रकार की चीजें रखी गई है और इस मेले की खास बात ये है की यहा सामान का दाम बहुत कम है। साथ ही सारी चीजें हाथ से बनाई हुई है और अगर आप सामान के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते है तो आप ले सकते है क्योंकि सामान के साथ साथ कारीगर भी यहां मौजूद है। महोत्सव में उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जा रही है। भारत सरकार का ये कार्यक्रम वोकल फॉर लोकल अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान के विचार को बढ़ावा दे रहा है। इस प्रकार के महोत्सव के माध्यम से हमारी विलुपत हो रही हस्तशिल्प को बढ़ावा मिल रहा है और लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही उनकी आरधीक स्थित भी मजबूद हो रही है।