kotha
post authorAdmin 21 Oct 2023

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE:उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौमस का हाल, जानें पूरा अपडेट.

उत्तराखंड का मौसम आने वाले दो दिनों तक शुष्क रहने की संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने के आसार है। शुष्क मौसम में मैदानी क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस व पहाड़ों में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। दिन के समय मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बीते दिन हुई बारिश के बाद घटने लगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की आशंका है। वहीं न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बीते दिनों हुए बारिश के बाद से ही तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि, पिछले चार दिनों से मौसम शुष्क है, लेकिन न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट आने की आशंका है।

प्रदेश में तापमान के और लुढ़कने की संभावना

प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। इसके बावजूद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने के आसार है। शुष्क मौसम में मैदानी क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।