kotha
post authorAdmin 27 Feb 2024

Uttarakhand Budget 2024 : सत्र का दूसरा दिन,धामी सरकार विधानसभा के पटल पर रखेगी बजट,90 हजार करोड़ का होगा बजट का आकार.

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र शुरू हो गया, जिसमें अभी प्रश्नकाल चल रहा है। कल 28 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। 29 को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखेगी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश हो रहे इस बजट का आकार करीब 90 हजार करोड़ तक का हो सकता है। विधानसभा सत्र के दौरान पेश होने वाला धामी सरकार का बजट सशक्त उत्तराखंड पर केंद्रित होगा। प्रदेश सरकार 2025 तक उत्तराखंड को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल कराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर सरकार बजटीय प्रावधान और नई योजनाओं का स्वरूप निर्धारित करेगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश सरकार ने 77,407.08 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जिसमें 52,747 करोड़ राजस्व व्यय और 24,659.37 पूंजीगत व्यय का प्रावधान रखा गया था। अनुपूरक बजट को शामिल करते हुए बजट का आकार 88,571.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।