kotha
post authorAdmin 09 Feb 2024

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम साफ, पारा बढ़ने की उम्मीद, पाला को लेकर यलो अलर्ट .

देहरादून।  उत्तराखंड में मौसम के साफ होने के साथ ही प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। देहरादून में भी अधिकतम तापमान शुक्रवार को 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। उधर पर्वतीय जनपदों के लिए एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि ये येलो अलर्ट पाले को लेकर जारी हुआ है। 

उत्तराखंड में मौसम के पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी आसमान साफ रहेगा और लोगों को सूर्य के दर्शन हो सकेंगे। इस स्थिति के कारण दिन में अधिकतर जिलों में लोगों को धूप देखने को मिलेगी और इसके कारण दिन के समय लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।  इस स्थिति के कारण राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने वाली है।  राजधानी देहरादून की बात करें तो आज अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकते हैं।