kotha
post authorAdmin 21 Feb 2024

हिमगिरि जी विश्वविद्यालय मेंआर्थिक जागरूकता पर आयोजित हुआ सेमिनार.

हिमगिरि ज़ी विश्वविद्यालय में आर्थिक जागरूकता विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में आर्थिक एवं वित्त विशेषज्ञ गौरव जे. हांडा ने बाज़ार, निवेश, विदेशी पूंजी निवेश, बैंकिंग इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने आर्थिक साक्षरता पर बल देते हुए कहा की इस क्षेत्र में भारत में अभी बहुत सा काम होना बाकी है। उन्होंने छात्र छात्राओं से आग्रह किया कि वे आगे आकर इस क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस प्रकार के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आशा जताई कि विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं राष्टीय विकास में सदैव अग्रणी रहेंगे। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के उद्यमिता विकास सेल के तत्वाधान में संपन्न हुआ साथ ही इसके सफ़ल आयोजन में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।