kotha
post authorAdmin 04 Apr 2024

Lok Sabha Election 2024: आज विकासनगर पहुंचेंगे भाजपा के स्टार प्रचारक जेपी नड्डा, जनसभा को करेंगे संबोधित.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड पहुंचे हैं। पिथौरागढ़ में जनसभा के बाद अब वह कुछ ही देर में विकासनगर पहुंचेंगे। यहां वह टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सात लाख लोगों ने आयुष्मान योजना का उपयोग कर अपनी और परिवारजनों की जान बचाई है। कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य नहीं दिया है। हमें अटल जी को याद रखना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा है कि अटल ने राज्य बनाया, मैं इसे संवारने का काम करूंगा।

भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

जेपी नड्डा की बाबूगढ़ स्थित हाईवे मैदान पर होने वाली चुनाव सभा को देखते हुए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। एक बजे से ही डाकपत्थर और कालसी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मुख्य बाजार विकासनगर में प्रवेश नहीं दिया गया। ये वाहन सैयद रोड होते हुए निकाले गए। हरबर्टपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से हरिपुर कैनाल रोड पर डायवर्ट किया गया।