kotha
post authorAdmin 18 Apr 2024

Uttrakhand: प्रदेश में इस सीजन में पहली बार 37 डिग्री पहुंचा तापमान.

प्रदेश में  बुधवार को पछवादून में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया , जलती और चुभती  धूप, गर्मी से लोग  काफी  परेशान  नजर  आए।  मौसम में गर्मी अधिक होने के कारण लोग अपने  घरों से बाहर ही नहीं निकल पाए| मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को भारी  बारिश होने  का पूर्वानुमान लगाया है।

बीते तीन दिनों पहले  पछवादून में मौसम काफी सुहावना रहा , आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम में ज्यादा गरमाहट की शिकायत नहीं थी और शाम के समय  ठंडी हवाएं चल रही थी| कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई , लेकिन बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और गर्मी की तरफ  अपना असर दिखाया। सुबह से ही चटक धूप दिखी, दोपहर करीब 12.00 बजे सूरज के आसमान चढ़ते ही वातावरण में काफी  गर्मी बढ़ गई। और इस सीजन का सबसे  अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

गर्मी को देखते हुए लोग बाजारों में खरीदारी के लिए  भी नहीं निकले। अपने जरुरी  काम के लिए लोग घर से निकले तो उन्हें धूप से बचाव के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा। अब तक घरों में केवल पंखे चलाए जा  रहे थे, लेकिन तापमान में व्रद्धि होने के कारण  लोगों को कूलर और एसी  भी चलाने पड़े।