उत्तराखंड में 11 बजे तक कुल 24.83 फीसदी मतदान हुआ है। टिहरी लोकसभा सीट में 23.23 फीसदी मतदान हुआ है। हरिद्वार लोकसभा सीट में 26.47 फीसदी मतदान हुआ है। गढ़वाल लोकसभा सीट में 24.43 फीसदी मतदान हुआ है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट में 22.21 फीसदी मतदान हुआ है। नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट में 26.46 फीसदी मतदान हुआ है।
ऑक्सीजन के पोर्टेबल सिलिंडर के साथ वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग
राजधानी देहरादून में ऑक्सीजन के पोर्टेबल सिलिंडर के साथ वोट डालने पहुंचे 79 वर्षीय कर्नल आर के टंडन के जज्बे को देख बूथ पर हर कोई हैरान रह गया। वह किशनपुर कमरा नंबर 2 स्कॉलर्स होम स्कूल राजपुर में वोट डालने पहुंचे।



Admin






