kotha
post authorAdmin 15 May 2024

Weather Report: उत्तराखंड में इस हफ्ते आसमान से बरसेगी आग, पढ़ें कब मिलेगी राहत .

देहरादून। उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। मैदानी इलाकों में पारे चढ़ने से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाकी किया है, जिसके मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा जिससे तापमान में और वृद्धि होगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिनों तक पूरे प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। साथ ही तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि आगामी चार से पांच दिनों की अगर बात करें तो पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सामान्य बना रहेगा। साथ ही प्रदेशभर में तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अंदेशा है। विक्रम सिंह ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ही शासन प्रशासन को वनाग्नी की घटनाओं पर भी बारीकी से नजर रखने की जरूरत है ताकि बढ़ते तापमान के साथ वनाग्नी की घटनाएं प्रदेश में फिर विकराल रूप न ले सके,हालांकि 20 मई से एकबार फिर मौसम करवट बदल सकता है