kotha
post authorAdmin 16 May 2024

देहरादून: पर्दे की दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू.

गुरुवार की सुबह देहरादून में एक भयंकर अग्निकांड हो गया। घटना डोईवाला में हुई जहां  पर्दे की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की पास का एक शूज स्टोर पर चपेट में आ गया। आग लगने से दुकान का सामान जलकर राख हो गया है।

आपको बता दें कि डोईवाला में तड़के एक दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्नि शमन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची । फायर ब्रिगेड के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं  प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।