kotha
post authorAdmin 13 Jun 2024

Uttarakhand : बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, परिवार संग बदरीनाथ के भी किए दर्शन.

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज गुरुवार को सपरिवार भगवान केदारनाथ-  बदरीनाथ के दर्शन किए। उप मुख्यमंत्री पहले  केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद  उप मुख्यमंत्री ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए और भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक कर लोककल्याण की कामना की। दर्शन के पश्चात बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया औऱ बाबा केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री को प्रभारी अधिकारी ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के बावत जानकारी दी।