kotha
post authorAdmin 03 Jun 2024

बारिश का असर ,दो सप्ताह बाद 40 से नीचे आया तापमान मिली गर्मी से राहत.

बीते रोज हुई झमाझम बारिश का असर तापमान पर ऐसा पड़ा कि दो सप्ताह बाद दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया। इसके साथ रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 21 डिग्री रहा।

तापमान में गिरावट होने से दिन की गर्म हवाओं से भी थोड़ी राहत मिली। हालांकि चटक धूप होने की वजह से गर्मी ने परेशान किया। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दून में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।

शहर             अधिकतम             न्यूनतम

देहरादून            38.6             21.0

पंतनगर             38.6             26.6

मुक्तेश्वर            27.5             11.9

नई टिहरी            28.3             18.2