kotha
post authorAdmin 28 Jul 2024

नर्सिंग भर्ती मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज, पड़ताल तेज.

नर्सिंग भर्ती फर्जी प्रमाण पत्र मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेशों के बाद डोईवाला के जौलीग्रांट में फर्जी दस्तावेज के जरिए स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाने पर एक आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है इस पर अब पुलिस के साथ साथ ही राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। डोईवाला के जौलीग्रांट निवासी फिरोज खान पुत्र सलीम खान के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में फर्जी दस्तावेज के जरिए स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। डोईवाला उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि जांच में आरोपी का स्थायी निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया, जिसे निरस्त कर दिया गया है. कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

आरोपी ने तथ्यों को छिपाकर और अभिलेखों में छेड़छाड़ करके फर्जी तरीके से स्थायी निवास प्रमाण पत्र 28 जनवरी 2023 को तहसील डोईवाला से बनाया था, राजस्व उप निरीक्षक मंजू द्वारा आरोपी के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी द्वारा गलत तरीके से बनवाया गया स्थायी निवास प्रमाण पत्र को तहसील डोईवाला द्वारा निरस्त कर दिया गया है.

फर्जी तरीके से धोखाधड़ी और जानबूझ कर अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से बनवाया गया स्थायी निवास प्रमाण पत्र को निरस्त करने के बाद आरोपी के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में 231/ 24 धारा 420/ 467/ 468/ 471 धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है.जांच में आरोपी का स्थायी निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया, जिसे निरस्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अन्य कोई फर्जी प्रमाण पत्र ना हो कागजातों की जांच भी की जा रही है.