kotha
post authorAdmin 07 Jul 2024

बदरीनाथ विधानसभा में सीएम धामी ने किया चुनाव प्रचार,भंडारी के पक्ष में मांगे वोट.

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने अपने प्रचार में स्टार प्रचारकों को झोंक दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जोशीमठ के तपोवन व उर्गम में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में किया प्रचार किया।

उन्होंने जनता से भंडारी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य तेजी से किया जा रहा है।