kotha
post authorAdmin 06 Sep 2024

केदारनाथ आपदा प्रभावित व्यवसायियों के लिए 9 करोड़ की राहत जारी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में पिछले माह आई आपदा से प्रभावित हुए व्यवसायियों को राहत देने के लिए नौ करोड़ की धनराशि जारी की है। इस संबंध में सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को धनराशि मंजूर किए जाने के संबंध में आदेश पत्र जारी कर दिया है।

बता दें कि 31 जुलाई को भारी बारिश से लिनचौली से सोनप्रयाग तक पैदल मार्ग और मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय व्यवसायियों को भी भारी क्षति हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद दो बार ग्राउंड जीरो पर जाकर नुकसान का जायजा लिया था। साथ ही यात्रियों और आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनसे जानकारी ली थी।