kotha
post authorAdmin 14 Nov 2024

उत्तराखंड में VIP नंबरों का क्रेज, साढ़े 8 लाख में बिका VIP नंबर.

वाहन नंबर प्लेट यूनिक और VIP दिखाने के लिए हल्द्वानी के कार मालिक लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। परिवहन विभाग हल्द्वानी ने वाहनों के नए नंबरों की सीरीज खोली है। इस महीने 10 नवंबर को लगाई गई बोली में फैंसी नंबर लेने के लिए वाहन मालिकों ने जमकर पैसे खर्च किए हैं। एक वाहन मालिक ने अपने मन पसंदीदा UK04AP0002 नंबर के लिए 861000 की सबसे अधिक बोली लगाई है। अन्य वाहन मालिकों ने पसंदीदा नंबर लेने के लिए दिल खोलकर बोली लगाई।

UK04AP9999 के लिए 230000, UK04AP0006 के लिए 122000, UK04AP6666 के लिए 72000, UK04AP1111 के लिए 35000, UK04AP7777 के लिए 75000, UK04AP0008 के लिए 54000 की सबसे अधिक बोली लगाई है. इसके अलावा UK04AP0001 के लिए 486000 जबकि UK04AP0005 के लिए ₹100000 की बोली लगी है।

बोली लगने के दौरान तकनीकी दिक्कत के चलते UK04AP0001, UK04AP0005 की नीलामी को रोक दिया गया। ये नंबर आम नंबरों की तरह आसानी से नहीं मिलते बल्कि इनके लिए बोली लगती है। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को वो नंबर मिलते हैं। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने भी कुछ ऐसे नंबरों का ऑक्शन किया है।

VIP Numbers- कई लोग अपने गाड़ी और मोबाइल नंबर के स्पेशल और फैंसी नंबर के लिए पैसे खर्च करने से परवाह नहीं करते हैं। इन नंबरों के लिए अलग से बोली लगती है। ये फैंसी नंबर काफी महंगे भी होते हैं। कई बार देखा गया है कि फैंसी और वीआईपी नंबर की कीमत गाड़ी की कीमत से भी अधिक होती है। संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया नए नंबर की सीरीज शुरू हो गई है।

जिसके तहत लोगों ने फैंसी नंबरों के लिए ऑनलाइन बोलियां लगाई थीं। 10 नवंबर को बोली लगाने की आखिरी तिथि थी। करीब 23 वाहन मालिको ने भी नीलामी से अपना पसंदीदा नंबर चुना है। उन्होंने बताया लोगों में फैंसी नंबर को लेकर क्रेज देखा जा रहा है, जिसका नतीजा है कि लोग ऑनलाइन बोली में अधिकतर भाग ले रहे हैं। इससे परिवहन विभाग के आमदनी में भी इजाफा हो रहा है।