kotha
post authorAdmin 10 Apr 2025

उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट .

उत्तराखंड में आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत समेत कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई है। इसके अलावा श्रीनगर, थराली, उत्तरकाशी, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में बुधवार सुबह से 16 एमएम और पिथौरागढ़ में 14.9 एमएम बारिश हुई है। इन जिलों में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार रहेंगे।

मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में बारिश, तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।

वहीं बुधवार को लंबे समय बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। जिसमें की चमोली के थराली में कई गांव में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। तहसील के ग्वालदम, थराली, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी सहित कई गांवों में हुई तेज बारिश से लोग सहम गए।