kotha
post authorAdmin 08 Jun 2025

Uttarakhand: मानसून आने से पहले उत्तराखंड में गर्मी दिखाएगी तेवर.

10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल 11 जून को उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान करेगी। उत्तराखंड में इस बार छह दिन पहले मानसून आने की संभावना है, लेकिन इससे पहले गर्मी अपने तेवर भी दिखाएगी। भले ही मई के बाद जून के पहले सप्ताह में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में, हालांकि पर्वतीय इलाकों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल 11 जून को उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है। 

शनिवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 21.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का रहा।