kotha
post authorAdmin 07 Apr 2025

आईटीबीपी को मिले 36 नए युवा अफसर, मसूरी में पासिंग आउट परेड के साथ बल में हुए शामिल.

मसूरी में आयोजित भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की पासिंग आउट परेड में 36 युवा अधिकारियों ने बल की मुख्यधारा में कदम रखा। यह अधिकारी विभिन्न राज्यों से हैं, जिनमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, मणिपुर, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक और लद्दाख शामिल हैं।

इन अधिकारियों ने एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के बाद परेड में अंतिम पग भरते ही ITBP की मुख्यधारा में शामिल हो गए। उन्हें युद्ध कौशल, शस्त्र संचालन, शारीरिक प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, खोज एवं बचाव, कानून और मानवाधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

परेड में ITBP के अपर महानिदेशक, वेस्टर्न कमांड, संजय कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने नए अधिकारियों को बल की मुख्यधारा में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि ITBP की अग्रिम चौकियां ऊंचाई पर स्थित हैं, जहां तापमान माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। यहां तैनात अधिकारियों से असाधारण धैर्य, त्याग और साहस की मांग की जाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए युवा अधिकारी अपने साहस से इन चुनौतियों को पार करेंगे।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। यह परेड ITBP के प्रशिक्षण संस्थान की सफलता और बल की मुख्यधारा में नए अधिकारियों के योगदान का प्रतीक है।