दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों की यात्रा अब और भी सुगम हो गई है। भारतीय रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) 29 अगस्त से योगनगरी ऋषिकेश से “भारत गौरव स्पेशल पर्यटक ट्रेन” का संचालन करने जा रहा है, जो 9 सितंबर तक चलेगी। यह ट्रेन 11 रात और 12 दिन की धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी।
IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन में सवार होने की सुविधा ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम और मानिकपुर स्टेशनों से उपलब्ध रहेगी।
यात्रा शुल्क:
-
स्लीपर क्लास: ₹24,350 प्रति व्यक्ति
-
थर्ड एसी: ₹41,800 प्रति व्यक्ति
-
सेकेंड एसी: ₹55,750 प्रति व्यक्ति
इस यात्रा में ट्रेन से यात्रा, एसी/नॉन-एसी होटलों में ठहराव, शाकाहारी भोजन, बस द्वारा तीर्थस्थलों का भ्रमण और अनुभवी गाइड की सेवा शामिल है। यात्रियों को पूरे दौरे में धार्मिक स्थलों का गहन अनुभव प्रदान किया जाएगा।
इस धार्मिक यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर शुरू हो चुकी है। IRCTC की यह पहल न केवल आध्यात्मिक अनुभव को सुलभ बनाएगी, बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।



Admin






