kotha
post authorAdmin 26 Sep 2025

देहरादून : वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का फ्लैग ऑफ.

सी एम पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय परिसर से नगर निगम, देहरादून द्वारा संचालित वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का फ्लैग ऑफ किया।

 स्मार्ट तकनीक आधारित यह पहल देहरादून को साफ-सुथरा रखने के साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के उद्देश्यों को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी।

नगर निगम द्वारा बेड़े में शामिल की गई उन्नत मशीनों से सड़कों की नियमित सफाई अधिक प्रभावी और तेजी से होगी। साथ ही धूल व प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। देहरादून सहित समस्त उत्तराखण्ड को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।