kotha
post authorAdmin 28 Sep 2025

सेना ने 2 आतंकियों को उतारा मौत के घाट...! कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम...!!.

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 2 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इस संयुक्त कार्रवाई में भारतीय सेना के साथ स्थानीय पुलिस के जवान भी शामिल थे।

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इस संयुक्त कार्रवाई में भारतीय सेना के साथ स्थानीय पुलिस के जवान भी शामिल थे।

इलाके में तलाश अभियान जारी
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि आज सुबह (रविवार) करीब 4 बजे कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई, जिसके बाद अभियान शुरू किया गया और दोनों आतंकवादी मारे गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।