kotha
post authorAdmin 29 Sep 2025

गढवाली फिल्म 'बथौं' की इंटरनैशनल उड़ान पहुंची टोरंटो…!.

गढवाली फिल्म 'बथौं' की इंटरनैशनल उड़ान पहुंची टोरंटो…! अब तक जीत चुकी है 2 दर्जन से भी ज्यादा अवॉर्ड…!

 

बड़े परदे पर उतारा गांव उत्तराखंड में उजड़ रहे गांवों की मार्मिक गाथा है 'बथौं'

गढ़वाली बोली-भाषा में 'बथौं' का मतलब होता है- आंधी। एक ऐसी आंधी जिसने उत्तराखंड के अनगिनत गांवों को पूरी तरह उजाड़ दिया है। यह आंधी है पलायन की। एक अरसे से चल रहे पलायन से गांव के गांव खाली हो चुके हैं। इन्हीं खाली गांवों की त्रासदी को अभिनेत्री उर्मि नेगी ने अपनी फिल्म 'बथौं' में मार्मिक अभिव्यक्ति दी है। 'बथौं' का वह एक दृश्य रुला देने के लिए काफी है, जब गांव में किसी के न होने की वजह से असहाय वृद्धा गौरा अपनी जेठी माँ (मौसी) का दाह संस्कार आंगन में ही कर देती है। इस फिल्म के केंद्र में गौरा और उसके बेटे विजय की कहानी है।

उर्मि नेगी ने इस फिल्म का न केवल निर्माण-निर्देशन किया है, बल्कि अभिनय , लेखन भी किया है। उर्मि नेगी देव आनंद, ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी, सावन कुमार, टीएलवी प्रसाद जैसी हस्तियों के साथ काम कर चुकी हैं। गढवाली फिल्म 'घरजवै, 'कौथिग', ' फ्यूंली ' और 'सुबेरो धाम' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी है।

500 फिल्मों में से 15 ने बनाई जगह

स्कॉटलैंड में हुए यूरोपियन फिल्म यूनियन गाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में 'बथी' ने दुनियाभर की 500 फिल्मों में से अंतिम 15 में जगह बनाई। इस फिल्म में एक्टिंग के लिए उर्मि नेगी ने सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीता। उनका मुकाबला अमेरिका, जापान, फ्रांस, ईरान, कोरिया और आइसलैंड की विभिन्न फिल्मों की अभिनेत्रियों के साथ था।

बथौं ने जीते ये अवॉर्ड्स

*ग्रीस इंटरनेशनल फेस्टिवलः बेस्ट फिल्म

*यूरोपियन यूनियन गाला इटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलः बेस्ट एक्ट्रेस

*पेरिस इंडी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलः बेस्ट वुमन फ़िल्म, बेस्ट एक्ट्रेस

*लंदन इंटरनैशनल कल्ट फिल्म फेस्टिब्लः बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट फीचर फिल्म

*इंडी सिने ट्यूब अवार्डः बेस्ट फीचर फिल्म

*लेकसिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल:

बेस्ट वुमन डायरेक्टर

*इंडोफेच इंटरनैशनल फेस्टिवलः बेस्ट एक्ट्रेस

*यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट म्यूजिक

*इंडियन पेनोरमा इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवलः बेस्ट एक्ट्रेस

*कारवा इंटरनेशनल फेस्टिवलः बेस्ट एक्ट्रेस

*इंटरनेशनल मोशन पिक्चर फेस्टिवल ऑफ इंडियाः बेस्ट वुमन फिल्म, बेस्ट एक्ट्रेस

पेरिस इंडी फ़िल्म अवार्ड, देवभूमि रत्न अवॉर्ड, आउट स्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड इन थाईलैंड....!

और ये सिलसिला लगातार जारी है....!