हेलीकॉप्टर के टिकट दिलाने के बहाने ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर एक हेली कंपनी की साइट पर जाकर टिकट बुक करना लोगों को भारी पड़ गया। 32 लोगों को टिकट दिलाने की बात फाइनल हुई।सामने वाले व्यक्ति ने अकाउंट नंबर देते हुए भुगतान करने को कहा, लेकिन भुगतान करने के बाद टिकट नहीं मिला।
कोतवाली पुलिस ने हेली टिकटों के नाम पर ठगी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऑनलाइन भुगतान के नाम पर पीड़ित से करीब दो लाख की ठगी की थी।
गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा ने थाना गुप्तकाशी में बीते 7 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक हेली कंपनी की साइट देखी थी। जिस पर मौजूद नंबर पर व्हाट्सएप पर चैटिंग करते हुए 32 लोगों को टिकट दिलाने की बात फाइनल की थी। सामने वाले व्यक्ति ने अकाउंट नंबर देते हुए भुगतान करने को कहा। उन्होंने ऑनलाइन 1,91,812 रुपये का भुगतान कर दिया लेकिन भुगतान के बावजूद उन्हें कोई टिकट नहीं मिली और न ही धनराशि लेने वाले ने कॉल रिसीव की।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि दो माह के भीतर मामले का खुलासा कर दिया गया है। जांच के दौरान आरोपियों के 18 बैंक खाते, कुछ मोबाइल इत्यादि मिले हैं। उनको ओडिशा के मयूरगंज व ठगी के मास्टरमाइंड को बिहार के नवादा से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों की पहचान आकर्षण गुप्ता (18) निवासी बिहार, अनंत कुमार सिंह (25), सौभाग्य शेखर महतो (26) और दौलागोबिंदा सभी निवासी ओडिशा के रूप में हुई है। उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
'आकर्षण' नाम का ठग था मास्टरमाइंड :
ठगी का मास्टर माइंड आकर्षण था। इसने ही सूर्य प्रकाश से व्हटसएप पर बातचीत की थी। पुलिस ने बताया कि आकर्षण व्हटसएप कॉल या टेलीग्राम का प्रयोग करता था। उसने अनंत कुमार का सिम, खाम व एटीएम अपने लिया था। धनराशि मिलते ही उसने खाते से धनराशि निकाल दी थी। अनंत को 10 हजार, सौभाग्य को 15 हजार व दौलागोबिंदा बाघा को 15 हजार दिया। बाकी अपने पास रख लिए थे।
हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग और पंजीकरण कैसे करें?
केदारनाथ हेलीकाप्टर सेवाएँ सरकारी या लग्ज़री टूर पैकेज से बुक की जा सकती हैं। आईआरसीटीसी, फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी से केदारनाथ जाने के लिए हेलीकाप्टर सेवाएँ बुक करने वाली एकमात्र अधिकृत सरकारी वेबसाइट है। लोग अपनी ज़रूरत के अनुसार अपने निर्दिष्ट स्थान से लग्ज़री यात्रा का विकल्प भी चुन सकते हैं। कई निजी हेली ऑपरेटर केदारनाथ धाम जाने के लिए चार्टर्ड हेलीकाप्टर सेवाएँ प्रदान करते हैं। यात्रियों को उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर पंजीकरण कराना होगा । हेलीकॉप्टर सेवाएँ बुक करने के लिए वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण अनिवार्य है।
केदारनाथ जी धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन वेबसाइटों के माध्यम से हेलीकॉप्टर सेवाओं की बुकिंग एक आसान और परेशानी मुक्त यात्रा का अनुभव प्रदान करने वाली एक आसान प्रक्रिया होगी। लोग केदारनाथ यात्रा के लिए IRCTC वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं और हेलीकॉप्टर ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवाओं का चयन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सभी आवश्यक विवरण भरने और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। तीर्थयात्री अपनी पसंद के अनुसार निजी वेबसाइट भी चुन सकते हैं। यात्रियों को मौसम की रिपोर्ट देखने के बाद यात्रा की तिथि और समय चुनना होगा क्योंकि ऊँचाई पर मौसम की स्थिति अलग-अलग होती है।
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवाओं की आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in/ है ।



Admin






