उत्तराखंड मौसम: Dussehra के मौके पर देहरादून सहित कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, मानसून पर बड़ी अपडेट
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मानसून विदा होने के बाद भी पिछले दो सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ था। हालांकि दो-तीन दिनों से कभी-कभी पड़ रही हल्की बौछारों ने गर्मी से हल्की राहत तो दी, लेकिन चटक धूप निकलते ही गर्मी ने परेशान भी किया। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों हल्की बारिश के दौर हो रहे हैं।
मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन एक बार फिर से बादल मंडराने लगे हैं। मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने के कारण हल्की बारिश हो रही है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश के दौर जारी रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दशहरा पर्व के मौके पर देहरादून सहित कई जिलों में गलत चमक के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट है। देहरादून और आसपास के क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से धूप और बादलों की आंख-मिचोली चल रही है तो कभी-कभी बौछारें और कहीं बूंदाबांदी हो रही है।
दहशत का अहसास करा रही बादलों की गड़गड़ाहट
बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को डरा रही है। वहीं बारिश होने से आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में लोग दहशत में आ रहे हैं। उधर पहाड़ी क्षेत्रों में भी लगातार बारिश के दौर बने हुए हैं। इसके चलते न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है और सुबह शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि मैदानी जिलों का तापमान अभी भी बढ़ा हुआ है।



Admin






