kotha
post authorAdmin 18 Oct 2025

“स्टार्टअप्स के मामले में भारत ने ब्रिटेन को पछाड़ दिया” -ऋषि सुनक.

भारतीय मूल के पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दावा किया है कि तेजी से आगे बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में स्टार्टअप्स की संख्या ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। ऐसा माहौल देने का पूरा श्रेय पीएम नरेन्द्र मोदी को जाता है। सुनक ने कहा कि भारत में अरबों डालर के स्टार्टअप्स खुल रहे हैं, जो उद्यमशीलता को रफ्तार दे रहे हैं।

*पूर्व ब्रिटिश पीएम ने कहा, दुनिया भारत से सीखे आत्मनिर्भरता के साथ खुले सहयोग का संतुलन 

*सुनक ने भारत में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने का श्रेय पीएम मोदी को दिया

नई दिल्ली। भारतीय मूल के पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दावा किया है कि तेजी से आगे बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में स्टार्टअप्स की संख्या ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। ऐसा माहौल देने का पूरा श्रेय पीएम नरेन्द्र मोदी को जाता है।

“वैश्वीकरण की संभावनाएं धूमिल पड़ रही हैं”- सुनक

यहां एक चैनल के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने संबोधन में पूर्व ब्रिटिश पीएम ने कहा कि मेरे अच्छे मित्र पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के युवा नेता देश के भविष्य को तेजी से आकार दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस पीढ़ी से मैं आता हूं, वे दिन अब गुजर चुके हैं और शायद ही कभी लौटें। वैश्वीकरण की संभावनाएं धूमिल पड़ रही हैं और देश घरेलू लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए टैरिफ को फिर से हथियार बना रहे हैं। अब सारा फोकस मल्टी पोलैरिटी और घरेलू क्षमता विकास पर है।

 आत्मनिर्भरता के साथ खुला सहयोग ही संतुलन का मंत्र

 

उन्होने कहा कि आत्मनिर्भरता के साथ खुला सहयोग ही संतुलन का मंत्र है और इस मामले में दुनिया को भारत से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने संतुलन स्थापित करते हुए तेजी से विकास किया है और ग्लोबल साउथ का मुखिया बन गया है।

सुनक ने कहा कि भारत में अरबों डालर के स्टार्टअप्स खुल रहे हैं, जो उद्यमशीलता को रफ्तार दे रहे हैं। इनके चलते भारत यूनिकार्न की संख्या के मामले में ब्रिटेन को पीछे छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक से लेकर ऊर्जा तक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से सौर ऊर्जा तक, भारत की प्रगति का प्रमाण है।