kotha
post authorAdmin 25 Oct 2025

ऋषिकेश : अब 29 अक्तूबर को होगा चक्का जाम.

परिवहन महासंघ के बैनर तले 25 अक्तूबर को प्रस्तावित चक्का जाम को स्थगित कर दिया गया है। अब 29 अक्तूबर को चक्का जाम होगा। ट्रांसपोर्टरों की ओर से इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है।

परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने बताया कि 17 अक्तूबर को टीजीएमओ कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें 25 अक्तूबर को पूरे गढ़वाल मंडल में चक्काजाम करने का निर्णय लिया गया था।

शुक्रवार को टीजीएमओ के कार्यालय में परिवहन कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें 29 अक्तूबर को पूरे गढ़वाल मंडल में चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मांगपत्र से संबंधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। 28 अक्तूबर को चक्का जाम को लेकर टीजीएमओ कार्यालय में दोबारा से बैठक होगी।

इस अवसरपर टीजीएमओ के जितेंद्र नेगी, यातायात कंपनी के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, गढ़वाल ट्रक यूनियन के अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा, नवीन रमोला, प्यारे लाल जुगराण, गजेंद्र नेगी, योगेश उनियाल आदि उपस्थित रहे।

यह हैं ट्रांसपोर्टरों की प्रमुख मांगे :

* 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष टैक्स लगाया गया है उसे न लगाया जाए

*बसों का किराया बढ़ाने के बाद ही टैक्स में बढ़ोतरी की जाए

*ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय में बने वाहन फिटनेस सेंटर में मशीन लगने तक    मैन्युअल फिटनेस की अनुमति दी जाए

*आपदा और यात्रा न चलने के कारण वाहनों का कम से कम दो वर्ष का टैक्स माफ किया जाए

*चालक परिचालकों को आर्थिक सहायता दी जाए

*दिल्ली से देहरादून आने वाली ई-बसें जो पर्वतीय क्षेत्रों की सवारियां बुक करके ला रही हैं उन पर अंकुश लगाया जाए

*नेपाली फार्म में बनाए गए अवैध बस अड्डे को समाप्त किया जा