kotha
post authorAdmin 06 Nov 2025

उत्तराखंड: 200 रुपये के झगड़े ने ली एक राजमिस्त्री की जान.

हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार में 200 रुपये के मामूली विवाद ने एक मजदूर की जान ले ली। घटना में एक मजदूर ने अपने साथी राजमिस्त्री की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। 

मामला शांतिकुंज के पास निर्माणाधीन भवन का है। 14 अक्टूबर की सुबह वहां एक राजमिस्त्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामनिवास (निवासी पुंवाया, शाहजहांपुर, यूपी) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रामनिवास की गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच में सामने आया कि मृतक का साथी मजदूर सतेंद्र (निवासी खटकी, परीक्षितगढ़, मेरठ) से 200 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद सतेंद्र मौके से गायब हो गया।

 

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सतेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल रितेश शाह ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। ओर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।