kotha
post authorAdmin 06 Nov 2025

उत्तराखंड देहरादून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरी बाइक: पिता की मौत! बेटा की हालत नाजुक.

देहरादून: मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास सुबह एक दर्दनाक बाइक हादसा हुआ। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और पहाड़ी पर फंस गया।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई। मृतक और घायल युवक पेंट पुताई का काम करने मसूरी जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ को सूचित किया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को पहाड़ी से सुरक्षित निकाल कर अस्पताल भेजा।

मृतक की पहचान असवाक अहमद (40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। घायल युवक फैजान अहमद (14) पुत्र असवाक अहमद का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।