kotha
post authorAdmin 11 Nov 2025

सीएम ने उमंग वासुदेव को किया सम्मानित, दिया मोमेंटो और 21,000 का चेक.

देहरादून: उत्तराखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अरुणोदय होम स्टे, जंगलिया गांव (भीमताल), नैनीताल को राज्य में सर्वोच्च स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संचालक उमंग वासुदेव को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मोमेंटो और 21,000 रुपए का चेक प्रदान किया।

पर्यटन विभाग ने लगातार होमस्टे के विकास और गुणवत्तापूर्ण सेवा को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर होमस्टे चयन किया…जिसमें अरुणोदय होमस्टे को सर्वोच्च स्थान मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने और होमस्टे उद्योग के महत्व पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, सविता कपूर, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव अभिषेक रुहेला सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।