kotha
post authorAdmin 21 Nov 2025

जसवीर कौर और अमर सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए – सहकारी समितियों में बड़ा फैसला.

भानियावाला और रानीपोखरी की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में इस वर्ष के महत्वपूर्ण संगठनात्मक चुनाव पूरे हो गए हैं। भानियावाला समिति से जसवीर कौर, जबकि रानीपोखरी समिति से अमर सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

चुनाव अधिकारी कृपाराम जोशी ने जानकारी दी कि भानियावाला समिति में शेर सिंह पाल को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। समिति में कुल 18 डेलीगेट चुने गए, जिनमें से—

  • 6 प्रतिनिधि सहकारी बैंक के लिए

  • 4 प्रतिनिधि क्रय–विक्रय समिति के लिए

  • 2 प्रतिनिधि सहकारी बाजार के लिए

  • 2 प्रतिनिधि जिला उपभोक्ता भंडार के लिए

  • 2 प्रतिनिधि भेषज संघ के लिए

  • 1 प्रतिनिधि गन्ना समिति डोईवाला के लिए चुने गए।

दूसरी ओर, चुनाव अधिकारी कमलेश सिंह भंडारी ने बताया कि रानीपोखरी समिति में अध्यक्ष पद पर अमर सिंह और उपाध्यक्ष पद पर मीना बिष्ट निर्विरोध विजयी रहे।
रानीपोखरी समिति के 21 डेलीगेट में से—

  • 6 सहकारी बैंक के लिए

  • 4 साक–भाजी समिति के लिए

  • 2 जिला सहकारी संघ के लिए

  • 2 जिला भेषज संघ के लिए

  • 2 दून कॉपरेटिव स्टोर के लिए

  • 5 प्रतिनिधि क्रय–विक्रय समिति के लिए चुने गए।

दोनों सहकारी समितियों में निर्विरोध चुनाव परिणामों को स्थानीय स्तर पर सकारात्मक और स्थिर प्रशासन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।