kotha
post authorAdmin 21 Nov 2025

दुबई एयर शो में क्रैश हुए तेजस लड़ाकू विमान के पायलट की हुई मौत - वायुसेना.

दुबई एयर शो में क्रैश हुए तेजस लड़ाकू विमान के पायलट की मौत की खबर आ रही है. इस खबर की पुष्टि खुद वायुसेना ने की है. वायुसेना ने इस दुर्घटना को लेकर एक बयान भी जारी किया है. आपको बता दें कि दुबई में शुक्रवार की दोपहर ये दुर्घटना हुई है. तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है. 

एयर शो के दौरान विमान के गिरने के बाद दुर्घटनास्थल पर आग का गुबार का देखने को मिला. इस हादसे के पीछे का कारण क्या है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है. वायुसेना ने भी अपने बयान में कहा है कि हम अभी क्रैश के कारणों का पता लगा रहे हैं.  इस हादसे का क्या कारण है अभी इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन एक्सपर्ट इसे एक तकनीकी दुर्घटना मान रहे हैं. एक्सपर्ट ने कहा कि दुनियाभर में जब एयर शो होते हैं तो लड़ाकू विमान काफी नीचे उड़ान भरते हैं और ऐसी स्थिति में ऐसी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है.