उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आशुलिपिक, वैयक्तिक सहायक और अन्य पदों के लिए कराई गई भर्ती परीक्षा में पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में आयोग अब लिखित परीक्षा के आधार पर दूसरी मेरिट सूची जारी करने की तैयारी कर रहा है।
इन पदों के लिए 17 सितंबर 2023 को कुल 293 रिक्तियों का विज्ञापन जारी हुआ था। इसके बाद 8 दिसंबर 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। आयोग ने 31 जनवरी 2025 को टंकण व आशुलेखन परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी।
योग्य अभ्यर्थियों की टंकण और आशुलेखन परीक्षा 16 जून से 10 जुलाई के बीच देहरादून और नैनीताल में कराई गई। आयोग सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल के अनुसार, विज्ञापित पदों की तुलना में इस परीक्षा में पूर्ण संख्या में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले।
ऐसे में शेष पदों को भरने के लिए आयोग जल्द ही द्वितीय चरण की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची (Second Merit List) अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे इस आधार पर तैयारी जारी रखें।



Admin






