kotha
post authorAdmin 28 Nov 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरा, आज पहुंचेंगे देहरादून.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगे। वह भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से शाम लगभग पौने चार बजे दून एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए प्रस्थान
स्वागत समारोह के बाद रक्षा मंत्री एमआई–17 हेलिकॉप्टर से मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के लिए रवाना होंगे। यहां वह निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे।

अगले दिन की वापसी योजना
शनिवार को कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह पुनः देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे रक्षा मंत्री का दिल्ली के लिए प्रस्थान तय है।

सुरक्षा और तैयारी—एजेंसियों ने की रिहर्सल
दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम संचालन की समीक्षा हेतु पुलिस, प्रशासन और संबंधित एजेंसियों द्वारा रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान कमांडेंट राकेश कुमार, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, और सीओ विवेक कुटियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।