kotha
post authorAdmin 03 Dec 2025

उत्तराखंड: 15 दिसंबर से महंगी होगी शराब, सरकार ने 12% VAT बढ़ाया—आबकारी नीति में बड़ा संशोधन.

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। संशोधित आबकारी नीति के अनुसार 15 दिसंबर से मदिरा के दाम 12% तक बढ़ जाएंगे। इससे बोतलों के नए दामों में लगभग 40 रुपये से 100 रुपये तक की वृद्धि होगी।

प्रदेश में देशी और विदेशी दोनों प्रकार की शराब पर यह बढ़ोतरी लागू होगी। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के अनुसार संशोधित दरों को लागू करने के लिए विभाग को 15 दिसंबर तक की समय-सीमा दी गई है। विभाग ने दरों को अपडेट करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिसे स्वीकृति दे दी गई।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बनाई गई आबकारी नीति में पहले उत्पाद शुल्क से VAT हटाया गया था। लेकिन वित्त विभाग की आपत्ति के बाद अब उत्पाद शुल्क पर फिर से VAT लागू किया जा रहा है। इसी कारण शराब की कीमतें बढ़ेंगी।

सरकार का कहना है कि यह बदलाव अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा बनाए रखने और शराब तस्करी रोकने के लिए आवश्यक था। बढ़ती ठंड के मौसम में यह फैसला शराब प्रेमियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।