kotha
post authorAdmin 27 Dec 2025

एनडीए में शामिल होंगे शरद पवार? शिंदे गुट के मंत्री के दावे से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल.

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के मंत्री संजय शिरसाट के एक बयान ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। मंत्री शिरसाट ने दावा किया है कि भविष्य में शरद पवार भी एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं।

संजय शिरसाट का यह बयान ऐसे समय आया है, जब महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों की सरगर्मी बढ़ रही है और एनसीपी (एसपी) तथा एनसीपी (अजीत पवार) के बीच संभावित गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।

शिरसाट ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कभी किसी ने नहीं सोचा था कि शरद पवार उद्धव ठाकरे के साथ जाएंगे या कांग्रेस और सोनिया गांधी का विरोध करने के बाद उनके साथ गठबंधन करेंगे। ऐसे में अगर शरद पवार एनडीए में शामिल होते हैं, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।