नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2025 भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का प्रतीक बनकर उभरा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, विज्ञान और वैश्विक मंच—हर क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली मौजूदगी दर्ज की गई है। उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध भारत की निर्णायक कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और भारतीय सशस्त्र बलों ने दुश्मन के मंसूबों को करारा जवाब दिया।
खेल जगत पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 भारतीय खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। पुरुष क्रिकेट टीम ने ICC Champions Trophy जीतकर देश का मान बढ़ाया, जबकि महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
प्रधानमंत्री ने दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम, एशिया कप टी20 की जीत और पैरालंपिक खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की।
विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष अनुसंधान में बड़ी छलांग लगाई है और शुभांशु शुक्ला International Space Station तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धियां नए भारत की आत्मनिर्भरता, सामर्थ्य और वैश्विक नेतृत्व को दर्शाती हैं।



Admin






