उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा अंतर्गत प्रवक्ता संवर्ग (समूह-ग) के 808 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है।
इन पदों पर भर्ती सामान्य शाखा और महिला शाखा के अंतर्गत की जाएगी। आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
आयोग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, सामान्य शाखा में 15 विषयों के 725 पद और महिला शाखा में 12 विषयों के 83 पद भरे जाएंगे।
सामान्य शाखा के विषय
हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, कला, वाणिज्य एवं कृषि विज्ञान।
महिला शाखा के विषय
हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल एवं गृह विज्ञान।
आयोग के प्रभारी सचिव जयवर्धन शर्मा ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।



Admin






