नोएडा।
साल 2026 की विदाई बेला पर दिल्ली-एनसीआर में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों ने अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रूप में मनाते हुए नोएडा सेक्टर-56 स्थित कम्युनिटी सेंटर में झोड़ा-झूमेलो कौथिग का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन भेटो पहाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें राजपत्रित अधिकारी, सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. तिवारी, चेयरमैन एवं संस्थापक तिवारी आई सेंटर रहे। विशिष्ट अतिथियों में पी.एन. शर्मा, अध्यक्ष वासुकी फाउंडेशन तथा विश्वविख्यात जादूगर डॉ. के.सी. पांडे उपस्थित रहे।
कौथिग का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध लोक कलाकार भुवन रावत का हुड़का वादन रहा, जिसने पूरे वातावरण को पहाड़ी संस्कृति की सुगंध से भर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार एवं शिक्षाविद प्रोफेसर प्रदीप कुमार वेदवाल ने कहा कि “हुड़का उत्तराखंड का अत्यंत लोकप्रिय लोक वाद्य है और इसके हुड़्कया बोल पहाड़ की माटी की आत्मा को स्वर देते हैं। यह हमारी लोक संस्कृति के अनमोल स्वर हैं।”
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार ऋषभ खंडूरी, नृत्यांगनाएं अनुष्का सुंदरियाल, अपेक्षा डोबरियाल, पृषा नेगी, तथा विद्या रावत-भावना उप्रेती की झोड़ा नृत्य टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
आयोजन की सफलता का श्रेय ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीज — जे.पी. कवटियाल (चेयरमैन), किशोर चंद उपाध्याय (वाइस चेयरमैन), एस.पी. गौड़, हरीश जुगरान, डी.एस. मेहरा, जी.डी. जोशी, रजनीश गौड़, दिनेश फुलारा, एस.पी. ममगाईं, आनंद पडालिया एवं उपासना सुंदरियाल को दिया गया।
कार्यक्रम बी.सी. गौड़ व हरीश उपाध्याय के मार्गदर्शन में सफल रहा, जबकि मंच संचालन मुकेश सुंदरियाल ने किया।
ट्रस्ट द्वारा समाजसेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 3 जनवरी 2026 को गढ़ीखेत, मासी (अल्मोड़ा) में तिवारी आई सेंटर के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।



Admin






