kotha
post authorAdmin 04 Jan 2026

अंकिता हत्याकांड: CBI जांच की मांग को लेकर देहरादून में उबाल, परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच, भारी पुलिस बल तैनात.

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जनआक्रोश देखने को मिला। अंकिता को न्याय दिलाने और मामले की CBI जांच की मांग को लेकर आज विभिन्न सामाजिक संगठनों और विपक्षी राजनीतिक दलों ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास की ओर विशाल रैली निकाली।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंकिता हत्याकांड में सामने आए नए तथ्यों और आरोपों के बाद निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक हो गई है। उनका आरोप है कि मौजूदा जांच से पीड़ित परिवार और आम जनता संतुष्ट नहीं है।

संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। किसी भी प्रकार की अराजकता न हो, इसके लिए प्रशासन ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्यमंत्री आवास मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है, वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनकी आवाज बुलंद होती रहेगी।