दिल्ली की सड़कों पर टैक्सी सफर का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। केंद्र सरकार के समर्थन से विकसित ‘भारत टैक्सी’ ऐप को 1 जनवरी 2026 से दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा। यह देश की पहली सहकारी (Cooperative) टैक्सी सेवा होगी, जिसका उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और पारदर्शी यात्रा सुविधा देना है।
सरकार का दावा है कि भारत टैक्सी निजी कंपनियों जैसे Ola और Uber के एकाधिकार को चुनौती देगी और टैक्सी सेक्टर में ड्राइवरों व यात्रियों की साझेदारी पर आधारित मॉडल स्थापित करेगी।
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत नो सर्ज प्राइसिंग होगी। चाहे बारिश हो, ट्रैफिक जाम हो या त्योहार—किराया स्थिर रहेगा और यात्रा शुरू करने से पहले ही तय दर ऐप पर दिखाई देगी। केवल वेरिफाइड ड्राइवरों को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, 24x7 कस्टमर सपोर्ट और मल्टी-लैंग्वेज इंटरफेस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
भारत टैक्सी को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड संचालित करेगा। यह ड्राइवर-ओन्ड मॉडल होगा, जिसमें ड्राइवर खुद हिस्सेदार होंगे। शुरुआत में दिल्ली में कार, ऑटो और बाइक टैक्सी—तीनों सेवाएं उपलब्ध होंगी।



Admin






