मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की सफाई व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली और अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान लॉकअप में गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर पहुंचे अजय सिंह को तत्काल मानकों के अनुरूप साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
सीएम के निरीक्षण के समय एसएचओ मनोज मैनवाल के लंबे समय तक नदारद रहने को गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्हें लाइन हाजिर करने का आदेश दिया गया, जिस पर एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ने रजिस्टर, एफआईआर, ड्यूटी चार्ट और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से जुड़ा हर अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Admin






