प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े धनशोधन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती और अभिनेता सोनू सूद की संपत्तियां कुर्क कर ली हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत जारी अंतरिम आदेश के बाद की गई है। कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 1,000 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।
ईडी ने इस मामले में अभिनेत्री नेहा शर्मा, मॉडल-अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की मां तथा बांग्ला अभिनेता अंकुश हाजरा की संपत्तियों को भी कुर्क किया है।
इससे पहले ईडी पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी जब्त कर चुकी है।



Admin






