kotha
post authorAdmin 21 Dec 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में सतत विकास लक्ष्य (एस.डी.जी.) के तहत चिन्हित विकास के लक्ष्यों के आधार पर जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर मासिक रैंकिंग करने की व्यवस्था प्रा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के आधार पर जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए मासिक रैंकिंग प्रणाली शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य विकास कार्यों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

नियोजन विभाग के सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (CPPGG) द्वारा अप्रैल से अक्टूबर तक 11 सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े 39 संकेतकों का विश्लेषण कर पहली रैंकिंग जारी की गई। इस रैंकिंग में चम्पावत जिले ने 96 अंकों के साथ प्रथम, बागेश्वर 94 अंकों के साथ द्वितीय और नैनीताल 92 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर जगह बनाई है।

सीपीपीजीजी के विशेष कार्याधिकारी अमित पुनेठा ने बताया कि रैंकिंग में पिछड़े जिलों से शेष वित्तीय वर्ष में सभी एसडीजी लक्ष्यों को हासिल करने की अपेक्षा की गई है। आवश्यकतानुसार भविष्य में और संकेतकों को भी शामिल किया जाएगा।