साल 2026 में भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक साख में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। Henley Passport Index की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार भारत ने इस साल पांच पायदान की छलांग लगाते हुए 80वां स्थान हासिल किया है।
इस रैंकिंग के साथ अब भारतीय पासपोर्ट धारकों को दुनिया के 55 देशों में बिना वीज़ा, वीज़ा-ऑन-अराइवल या ई-ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) के साथ यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस सूची में भारत के साथ Algeria और Niger भी समान स्थान पर हैं।
सूची में शीर्ष स्थान पर Singapore रहा, जिसके नागरिक 192 देशों में बिना वीज़ा यात्रा कर सकते हैं। Japan और South Korea भी 188 देशों तक वीज़ा-फ्री एक्सेस के साथ मजबूत स्थिति में हैं।
रिपोर्ट यह दर्शाती है कि किसी देश की आर्थिक मजबूती और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति उसकी यात्रा स्वतंत्रता से सीधे तौर पर जुड़ी होती है। भारतीय यात्रियों को फिलहाल दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका, कैरिबियन और कुछ द्वीपीय देशों में बिना वीज़ा यात्रा की सुविधा मिल रही है, जबकि United Kingdom, United States, Canada और यूरोप के कई देशों के लिए अब भी प्री-वीज़ा अनिवार्य है।
इस रैंकिंग में Afghanistan का पासपोर्ट सबसे कमजोर रहा, जबकि United Arab Emirates ने बीते 20 वर्षों में सबसे तेज़ प्रगति दर्ज करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है।



Admin






