उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
इस वर्ष प्रदेश भर से 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम घोषित होते ही छात्रों में अपनी पढ़ाई को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
डॉ. सती ने बताया कि परीक्षाओं के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे और नकल-मुक्त परीक्षा कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान संयम बनाए रखें, समय प्रबंधन पर ध्यान दें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों।



Admin






