kotha
post authorAdmin 08 Jan 2026

खाड़ी देशों में ‘धुरंधर’ पर बैन, IMPPA ने PM मोदी से की दखल की अपील.

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMMPA) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म धुरंधर पर संयुक्त अरब अमीरात सहित पश्चिम एशिया के कई देशों में लगाए गए प्रतिबंध को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
IMMPA का कहना है कि यह प्रतिबंध एकतरफा और अनुचित है, जो सीधे तौर पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चोट करता है।

पत्र में IMMPA ने स्पष्ट किया कि फिल्म धुरंधर को भारत के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से वैध प्रमाणपत्र प्राप्त है, इसके बावजूद UAE, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब जैसे देशों में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया।
संस्था ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे इन देशों से कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर इस मुद्दे का समाधान निकालें।

IMMPA ने कहा कि उनके सदस्य निर्माता ने सभी नियमों का पालन करते हुए फिल्म का निर्माण और रिलीज़ किया है। ऐसे में विदेशी प्रतिबंध न केवल निर्माता को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि रचनात्मक स्वतंत्रता को भी सीमित कर रहे हैं।

यह पत्र सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी भेजा गया है।

फिल्म धुरंधर, जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है, एक जासूसी थ्रिलर है। फिल्म की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमला और 26/11 मुंबई हमलों जैसी संवेदनशील भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में खुफिया अभियानों को दर्शाती है।