उत्तराखंड सरकार ने एक अहम और संवेदनशील निर्णय लेते हुए पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम बदलकर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी’ कर दिया है।
यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लिया गया है। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा गुरुवार को औपचारिक शासनादेश जारी कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से भेंट कर उन्हें आश्वस्त किया था कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिवार द्वारा रखी गई मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि स्व. अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह नामकरण निर्णय सामाजिक संवेदनशीलता और न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।



Admin






