kotha
post authorAdmin 10 Jan 2026

अंकिता हत्याकांड: CBI जांच से बेनकाब होंगे छिपे राज? वीआईपी एंगल और वनंतरा रिजॉर्ट पर टिकी देश की नजर.

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में राज्य सरकार द्वारा CBI जांच की संस्तुति के बाद मामले ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह निर्णय अंकिता के परिजनों से मुलाकात के बाद लिया गया, जिन्होंने स्वतंत्र केंद्रीय जांच की मांग दोहराई थी।

CBI जांच की घोषणा के साथ ही अब उन तमाम सवालों पर से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है, जिनमें कथित ‘वीआईपी एंगल’ और वनंतरा रिजॉर्ट से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं। हालांकि, उत्तराखंड पुलिस पहले ही वीआईपी की संलिप्तता से इनकार कर चुकी है।

इस पूरे मामले में 22 दिसंबर को अभिनेत्री उर्मिला सनावर की सोशल मीडिया पोस्ट ने देश-प्रदेश में हलचल मचा दी थी। उर्मिला द्वारा साझा किए गए वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग में उन्होंने हत्याकांड में प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका का दावा किया था, जिसके बाद राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए।

उर्मिला के दावों पर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने प्रतिक्रिया देते हुए वायरल ऑडियो को एआई-जनित बताते हुए आरोपों से इनकार किया। इसके बावजूद, यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक विमर्श के केंद्र में बना रहा।

अब जबकि केंद्रीय जांच ब्यूरो को जांच सौंपने की सिफारिश हो चुकी है, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मामले से जुड़े कई अनुत्तरित प्रश्नों पर स्पष्टता आ सकती है।